ताइवान में राष्‍ट्रपति और नई संसद के चुनाव के लिए मतदान जारी

ताइवान में राष्‍ट्रपति और नई संसद के चुनाव के लिए मतदान जारी

ताइवान में राष्‍ट्रपति और नई संसद के चुनाव के लिए मतदान जारी है। यह चुनाव अगले चार वर्ष तक चीन-ताइवान संबंधों की दिशा तय करेगा।

ताइवान पर चीन के दावे को खारिज करने वाली सत्‍तारूढ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी तीसरी बार सत्‍ता में आने का प्रयास कर रही है। उसने निवर्तमान राष्ट्रपति साई इंग-वेन के उत्तराधिकारी के तौर पर उप-राष्‍ट्रपति लाइ चिंग-ते को राष्‍ट्रपति पद का उम्‍मीदवार बनाया है।

चीन ने लाइ चिंग-ते को कट्टर अलगाववादी नेता बताया है और बार-बार अनुरोध के बावजूद उनसे बातचीत से इनकार कर दिया है। चीन का कहना है कि मतदाताओं के लिए यह चुनाव युद्ध और शांति में से किसी एक के चयन का अवसर है।

ताइवान में यह चुनाव एक ऐसे समय में हो रहा है जब चीन ने ताइवान पर चीन की संप्रभुता को स्वीकार करने का दबाव बढ़ा दिया है।

मतदान स्थानीय समय के अनुसार दोपहर बाद चार बजे समाप्त होगा। इसके कुछ ही देर बाद परिणाम के रुझान प्राप्त होने शुरु हो जाएंगे।

इस बीच, ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि आज सुबह ताइवान के संवेदनशील खाड़ी क्षेत्र में एक बार फिर चीनी गुब्बारे देखे गए हैं।

Related posts

Leave a Comment