तमिलनाडु सरकार ने केंद्र से राज्य में राहत और बचाव कार्य के लिए अधिकतम संख्या में हेलीकॉप्टर तुरंत उपलब्ध कराने की अपील की है। मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लिखे एक पत्र में कहा कि तिरुनेलवेली और तूतीकोरिन में 1871 के बाद ऐतिहासिक बारिश हुई है। एम. के. स्टालिन ने कहा कि इन जिलों में 40 लाख लोग थामिराबरानी नदी में आई भारी बाढ़ के कारण फंसे हुए हैं और बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वायुसेना, नौसेना और तटरक्षक बल के चार हेलीकॉप्टरों को शामिल करने के बावजूद बचाव और राहत के लिए और हेलीकॉप्टर की आवश्यकता है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...