तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री एमके स्‍टालिन ने चक्रवात से प्रभावितों को छह हजार रूपये देने की घोषणा की

तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री एमके स्‍टालिन ने चक्रवात से प्रभावितों को छह हजार रूपये देने की घोषणा की

तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री एमके स्‍टालिन ने चक्रवात से प्रभावितों को छह हजार रूपये देने की घोषणा की है। मुख्‍यमंत्री ने मंत्रियों और शीर्ष अधिकाारियों के साथ एक समीक्षा बैठक के बाद जारी एक बयान में कहा कि यह राशि राशन की दुकानों -पीडीएस के जरिए वितरित की जाएगी।

बयान में कहा गया है कि चक्रवात में जान गंवाने वाले व्‍यक्ति के परिवार को पांच लाख रूपये की राहत मिलेगी। जिन लोगों की झोपडियां ध्‍वस्‍त हो गई हैं, उन्‍हें आठ हजार रूपये और जिनकी फसल बाढ में बह गई है, उन्‍हें 17 हजार रूपये प्रति एकड दिए जाएगें। जिन किसानों की दीर्घकालीन फसल और वृक्षों को क्षति पहुंची है, उन्‍हें 22 हजार पांच सौ रुपये प्रति एकड मिलेंगे। जिन लोगों की फसलें बह गई है, उन्‍हें आठ हजार पांच सौ रूपयें प्रति एकड दिए जाएंगे। गाय-भैस के नुकसान के लिए 37 हजार पांच सौ रुपये और बकरी आदि के लिए चार हजार रुपये दिए जाएंगे।

बयान के अनुसार कैटामारन नौका के लिए पूरी तरह से क्षतिग्रस्‍त होने पर 50 हजार रुपये का प्रावधान किया गया है। वल्‍लम नौका को आंशिक नुकसान होने पर 15 हजार रूपये और पूरी तरह से नष्‍ट होने पर एक लाख रूपये दिए जाएंगें। पूरी तरह से क्षतिग्रस्‍त मशीनी नौका के लिए सात लाख 50 हजार रुपये और मछली जाल के नष्‍ट होने पर 15 हजार रुपये देने की घोषणा की गई है।

Related posts

Leave a Comment