तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री एम के स्टालिन ने चक्रवात मिचौंग से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य के लिए मुख्‍यमंत्री राहत कोष में योगदान करने की अपील की

तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री एम के स्टालिन ने विधानसभाओं और संसद के सदस्यों से चक्रवात मिग-जोम से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य के लिए मुख्‍यमंत्री राहत कोष में योगदान करने की अपील की है। उन्‍होंने अपना एक महीने का वेतन राहत कार्यों के लिए दिया है। अनेक संगठन और व्‍यक्ति चक्रवात से प्रभावित लोगों के लिए आवश्यक सामग्री दान कर रहे हैं।

राज्‍य सरकार ने राहत कोष में दान के लिए व्हाट्सएप नम्‍बर- 7 3 9 7 7 6 6 6 5 1 जारी किया है। राहत और पुनर्वास कार्यों की निगरानी के लिए राज्‍य सरकार के वरिष्‍ठ अधिकारियों की एक समिति बनाई गई है। अभिनेता और राजनेता कमल हासन ने भी लोगों से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए आगे आने को कहा है।

Related posts

Leave a Comment