तमिलनाडु के कलपक्कम में स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर ने क्रिटिकैलिटी हासिल की क्रिटिकैलिटी, पीएम मोदी ने की सराहना

तमिलनाडु के कलपक्कम में स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर ने क्रिटिकैलिटी हासिल की क्रिटिकैलिटी, पीएम मोदी ने की सराहना

indigenously designed and built Prototype Fast Breeder Reactor at Kalpakkam, Tamil Nadu, has achieved criticality

तमिलनाडु के कलपक्कम में स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर ने क्रिटिकैलिटी हासिल कर ली है। इसके साथ ही भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की है। कल रात सोशल मीडिया पर पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत अपने नागरिक परमाणु ऊर्जा यात्रा में एक निर्णायक कदम उठा रहा है, जो देश के तीन चरणों वाले परमाणु कार्यक्रम के दूसरे चरण को आगे बढ़ाता है।

रिएक्टर के तकनीकी महत्व को रेखांकित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उन्नत रिएक्टर, जो खपत से अधिक ईंधन उत्पादन करने में सक्षम है, देश की वैज्ञानिक क्षमता और इंजीनियरिंग कौशल की मजबूती को दर्शाता है। प्रधानमंत्री ने इसे कार्यक्रम के तीसरे चरण में भारत के विशाल थोरियम भंडार के उपयोग की दिशा में एक निर्णायक कदम भी बताया। साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी ने परियोजना में शामिल वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी।

तमिलनाडु के कलपक्कम में स्थित 500 मेगावाट विद्युत क्षमता वाला फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (पीएफबीआर) भारतीय नाभिकीय विद्युत निगम लिमिटेड द्वारा संचालित है। यह भारत की दीर्घकालिक परमाणु रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। पूर्णतः चालू होने पर, भारत रूस के बाद व्यावसायिक फास्ट ब्रीडर रिएक्टर वाला दूसरा देश बन जाएगा।

क्रिटिकैलिटी वह अवस्था है जब कोई परमाणु रिएक्टर स्व-संचालित श्रृंखला अभिक्रिया प्राप्त कर लेता है। यह पूर्ण विद्युत उत्पादन से पहले का महत्वपूर्ण चरण होता है, जो दर्शाता है कि रिएक्टर का कोर, निर्धारित डिजाइन के अनुसार कार्य कर रहा है।

Related posts