तटीय कर्नाटक के कई हिस्सों और मालनाद क्षेत्र में भारी वर्षा हो रही है। मदीकेरी-मंगलुरु राज्यमार्ग जमीन धंसने की घटनाओं के कारण बाधित है। भारी वर्षा होने से कारवाड़ मार्ग पर पानी भरा हुआ है। हारंगी जलाशय में जलस्तर आठ हजार क्यूसेक फीट तक बढ़ गया है। कर्नाटक के मौसम विभाग के निदेशक सी.एस. पाटिल ने बताया है कि दक्षिण कन्नड, उडुपी, उत्तर कन्नड, चिकमगलुर, शिवमोगा, हासन और काडागू में कल बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बेलागवी, धारवाड़, हवेरी, बीदर, कलबर्गी, चामराजनगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन स्थानों पर आज भारी वर्षा होने का अनुमान है।
Related posts
-
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है, जो... -
MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए आंकड़ा-आधारित... -
अहमदाबाद स्थित कंकरिया भारत का पहला वॉटर न्यूट्रल कोचिंग डिपो बना; इसने जल शुद्धिकरण के लिए पौधों का उपयोग करने की एक अद्भुत उपलब्धि अर्जित की
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर न्यूट्रल...