डोमिनिकन गणराज्य के सैन क्रिस्टोबल में हुए विस्फोट में 27 लोगों की मौत हो गई और 59 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने कल बताया कि राजधानी सेंटो डोमिंगो से 30 किलोमीटर दूर हुए विस्फोट का कारण अभी पता नहीं चल सका है।
इस बीच, राष्ट्रपति लुइस अबिनाडर ने कहा कि लापता लोगों की खोज के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। 37 घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।