टेनिस: स्पेन मैड्रिड ओपन में रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एबडेन की भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने फाइनल में प्रवेश किया

टेनिस: स्पेन मैड्रिड ओपन में रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एबडेन की भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने फाइनल में प्रवेश किया

टेनिस में भारतीय ऑस्‍ट्रेलियाई जोडी रोहन बोपन्‍ना और मैथ्‍यू ऐबडेन ने स्‍पेन मैड्रिड ओपन के फाइनल में जगह बना ली है। बोपन्‍ना और ऐबडेन ने अंतिम चार में आठवीं वरीयता प्राप्‍त खिलाडी सेंटियागो गोंजालेज और एडवर्ड रोजर वासेलिन को शिकस्‍त दी। सातवीं वरीयता प्राप्‍त भारतीय-ऑस्‍ट्रेलियाई जोडी दोहा ओपन और इंडियन वेल्‍स के बाद सीजन के अपने तीसरे खिताब पर कब्‍जा करना चाहेंगे। बोपन्‍ना और ऐबडेन का सामना करेन खाचानोव और एंड्री रुब्‍लेव से होगा। महिला सिंग्‍लस में दूसरी वरीयता प्राप्‍त एरिना सबालेंका ने सेमीफाइनल में नौवीं वरीयता प्राप्‍त मारिया सक्‍कारी को हराकर फाइनल में जगह बनाई। सबालेंका को नंबर एक इगा स्वियातेक और 12वीं वरीयता प्राप्‍त वेरोनिका कुदेरमेटोवा के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता का इंतजार है। पुरुष सिंग्‍लस में विश्‍व के नंबर दो और चैंपियन कार्लोस अल्काराज का आज मैड्रिड ओपन के सेमीफाइनल में विश्‍व के 20वीं वरीयता प्राप्‍त बोर्ना कोरिक से मुकाबला होगा।

Related posts

Leave a Comment