टाटा सन्स ने एयर इंडिया की बिड जीती

टाटा सन्स ने एयर इंडिया की बिड जीती है। उन्होंने 18,000 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी। दिसंबर 2021 में कंपनी का स्वामित्व टाटा सन्स के पास चला जाएगा। कंपनी में लोगों का रोज़गार बना रहेगा। आज की तारीख में एयर इंडिया में 12,085 कर्मचारी हैं जिसमें से 8,084 स्थायी कर्मचारी हैं और 4,001 कर्मी कॉन्ट्रैक्ट पर हैं। इसके अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस में 1434 कर्मचारी हैं। 1 साल और तक अगर उनकी छटाई होगी तो उनको वीआरएस देना होगा।

टाटा संस की टैलेस प्राइवेट लिमिटेड एयर इंडिया में भारत सरकार की इक्विटी शेयर होल्डिंग की बिक्री के लिए सफल बिडर रही। एयर इंडिया के विनिवेश के संदर्भ में विनिवेश प्रक्रिया की अंतिम कड़ी में कैबिनेट कमेटी ऑफ इकोनॉमिक्स द्वारा अधिकृत एयर इंडिया स्पेसिफिक अलटरनेट मकैनिजम ने विनिंग बिड पर स्वीकृति प्रदान की है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने टाटा सन्स शुभकामनाएं दी

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, टाटा कंपनी के लिए एयर इंडिया की वापसी एयरलाइन के लिए नया सवेरा है। नए प्रबंधन को शुभकामनाएं दी। निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग और नगर विमानम मंत्रालय द्वारा एयरलाइन के लिए उड़ान भरने के लिए नया रनवे बनाने के लिए बधाई।

Related posts

Leave a Comment