झारखंड में 17 जून तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। राज्य में पूर्णबंदी आज सुबह खत्म हो रही थी। राज्य सरकार ने कुछ छूट के साथ अनलॉक-दो के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह अब 17 जून तक प्रभावी रहेगा।
झारखंड में मौजूदा लॉकडाउन 17 जून तक बढ़ा दिया गया है। सप्ताहांत के दौरान राज्य में पूर्ण तालाबंदी का पालन किया जाएगा। पूर्ण लॉकडाउन के दौरान केवल चिकित्सा सुविधाओं और दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है। वहीं अनलॉक-2 में प्रदेश के 23 जिलों में शाम चार बजे तक सभी दुकानों को खोलने की छूट दी गई है। सबसे संक्रमित जिले पूर्वी सिंहभूम में कोई ढील नहीं दी गई है, जहां सभी दुकानें बंद रहेंगी। सभी सरकारी और निजी कार्यालय अब एक तिहाई उपस्थिति के साथ शाम चार बजे तक खुले रहेंगे। निजी वाहनों के लिए राज्य के भीतर किसी भी आवाजाही के लिए ई पास आवश्यक है। राज्य के बाहर से आने वाले लोगों के लिए 7 दिनों के होम क्वारंटाइन को अनिवार्य करते हुए अंतर्राज्यीय बसों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह में अन्य मौजूदा दिशानिर्देश समान रहेंगे।