झारखण्ड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने त्याग-पत्र दे दिया है। चंपाई सोरेन ने अपना त्याग-पत्र राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन को भेजा। इस बीच, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन झारखण्ड के फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। हेमंत सोरेन झारखण्ड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों के साथ राज्यपाल से मिलकर राज्य में नई सरकार के गठन का दावा पेश करेंगे। इस वर्ष 31 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा धनशोधन मामले में गिरफ्तार होने के बाद हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पत्र से त्याग-पत्र दे दिया था।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...