भारतीय विमानन प्राधिकारण ने कहा है कि ओमिक्रॉन से प्रभावित यानी जोखिम वाले देशों से भारत आने वाले यात्रियों के लिए, पहले से नाम दर्ज करा कर आरटी-पीसीआर जांच अब अनिवार्य कर दी गई है। यह जांच स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की जाएगी। प्राधिकरण ने बताया कि आरटी-पीसीआर जांच की व्यवस्था छह हवाई अड्डों पर इस महीने की बीस तारीख से शुरू की जाएगी। जोखिम वाले देशों से आने वाले या पिछले चार दिन के दौरान इन देशों की यात्रा करने वाले सभी यात्रियों के लिए इस अनिवार्य जांच के वास्ते पहले से नाम दर्ज कराने के लिए एयर सुविधा पोर्टल में बदलाव किया जाएगा।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...