जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि नाटो सदस्य बनने की देश की कोई योजना नही

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि नाटो सदस्य बनने की देश की कोई योजना नही

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने आज कहा कि नाटो सदस्य बनने की देश की कोई योजना नहीं है, लेकिन उन्होंने जापान में एक सम्पर्क कार्यालय खोलने संबंधी सुरक्षा गठबंधन की योजना की बात को स्वीकार किया। किशिदा की यह टिप्पणी अमरीका में जापान के राजदूत कोजी तोमिता की टिप्पणी के बाद आई है। इस महीने की शुरुआत में कोजी तोमिता ने कहा था कि तोक्यो और नाटो इस क्षेत्र में परामर्श में सुविधा पहुंचाने के लिए एशिया के पहले कार्यालय खोलने की दिशा में काम कर रहे हैं। नाटो कार्यालय खोलने की संभावना से किशिदा का इंकार नहीं करने के बाद चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया दिखाई है। पेइचिंग ने कहा है कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र नाटो की योजना का स्वागत नहीं करता है।

Related posts

Leave a Comment