जापान ओपन बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स प्री-क्वार्टर फाइनल में आज तोक्यो में भारत के लक्ष्य सेन का सामना जापान के कांता त्सुनेयामा से होगा। अन्य मैच में एच.एस.प्रणॉय और किदांबी श्रीकांत आमने-सामने होंगे।
महिला डबल्स में भारत की शीर्ष जोड़ी ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद भी दूसरे दौर में पहुंच गई है। दूसरे दौर में इस जोड़ी का सामना जापान की नामी मात्सुयामा और चिहारू शिदा से होगा।
