जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण T20 क्रिकेट विश्व कप से बाहर

जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण T20 क्रिकेट विश्व कप से बाहर

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण 16 अक्‍तूबर से शुरू हो रहे ट्वेन्टी-ट्वेन्टी विश्व कप से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पुष्टि की है कि मेडिकल टीम की गहन जांच और विशेषज्ञों के परामर्श के बाद बुमराह को टीम में शामिल नहीं करने का फैसला किया गया है। बोर्ड ने कहा है कि जल्दी ही बुमराह के स्थान पर किसी अन्‍य खिलाड़ी के नाम की घोषणा की जाएगी।

Related posts

Leave a Comment