जम्मू-कश्मीर में आज सवेरे दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिले के गुंडीपोरा गांव में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आंतकी मारा गया। मृतक आंतकी की पहचान की जा रही है। ताजा समाचार मिलने तक 55 राष्ट्रीय राइफल्स, केन्द्रीय आरक्षी पुलिसबल की 182वीं और 183वीं बटालियनों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष ऑपरेशन ग्रुप द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जा रहा अभियान जारी था।
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आंतकी मारा गया