जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर के हरिया चक गांव में पाकिस्तान से विस्फोटक सामग्री ला रहे उत्तर कोरिया के एक ड्रोन को मार गिराया। हमारे जम्मू संवाददाता ने खबर दी है कि इस सामग्री में सात चुंबकीय बम और इतने ही बैरल ग्रेनेड लान्चर ग्रेनेड मिले हैं। पुलिस को, कठुआ जिले में अंतराष्ट्रीय सीमा पर तल्ली हरिया चक में ड्रोन की गतिविधि के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद इस क्षेत्र में नियमित रूप पुलिस दल भेजा जा रहा था। पुलिस ने पाकिस्तान की ओर से एक ड्रोन आता हुआ देखा। पुलिस ने उसे मार गिराया, इसके तुरंत बाद बम निष्क्रिय दस्ते को जांच के लिए बुलाया गया।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...