जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दो वांछित आतंकवादियों को पकड़वाने वाले, टक्सन ढोक, रियासी गांव के निवासियों को पांच लाख रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। ग्रामीणों ने अद्भुत साहस और वीरता का परिचय देते हुए दो वांछित आतंकवादियों को गिरफ्तार कराया है। आतंकियों के पास से दो एके राइफल, सात ग्रेनेड, एक पिस्टल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है।
मनोज सिन्हा ने कहा कि वह ग्रामीणों की बहादुरी को सलाम करते हैं। सामान्य जन का यह समर्पण दर्शाता है कि अब आतंकवाद का अंत जल्द होगा।