जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में आज चार आतंकवादी मारे गए। जम्मू के अपर पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के त्वरित कार्यबल ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक संदिग्ध ट्रक को सिधरा पुल के नाके पर रोका। चालक घने कोहरे का फायदा उठाकर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान ट्रक में छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, पुलिस और सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में चार आतंकवादी मारे गए और वाहन में आग लग गई। मुकेश सिंह ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों के पास से बडी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। इनमें सात एके-47 राइफल, तीन पिस्तौल और अन्य विस्फोटक सामग्री शामिल है। आतंकवादियों की पहचान की जा रही है। ट्रक चालक की तलाश के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...