जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आज उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ये दोनों आतंकी गुट लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। इनके पास से गोला बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। इस सिलसिले में मामला दर्ज कर और जांच शुरू कर दी गई है।
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने सोपोर इलाके में दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया