गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पिछले दो वर्षों के दौरान आतंकवादी हिंसा और घुसपैठ की घटनाओं में कमी आई है। लोकसभा में एक लिखित उत्तर में नित्यानंद राय ने कहा कि वर्ष 2021 में 129 आतंकवादी घटनाएं हुईं, जो वर्ष 2022 में घटकर 125 और इस वर्ष 30 जून तक 23 रह गईं। जबकि वर्ष 2021 में घुसपैठ की 34, 2022 में 14 और इस वर्ष 30 जून तक घुसपैठ की कोई घटना सामने नहीं आई है। नित्यानंद रॉय ने कहा कि सरकार की आतंकवाद के खिलाफ कतई बर्दाश्त न करने की नीति है और जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति में काफी सुधार हुआ है। नित्यानंद राय ने कहा कि आतंकवादी हिंसा को रोकने के लिए सरकार ने विभिन्न कदम उठाए हैं। सरकार ने घुसपैठ से निपटने के लिए समन्वित और बहुआयामी रणनीति अपनाई है।
जम्मू-कश्मीर में पिछले दो वर्षों में आतंकवादी हिंसा और घुसपैठ की घटनाओं में कमी: गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय