जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते पिछले तीन दिनों से बादल छाए रहने के कारण उपरी इलाकों में बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश के बाद आज मौसम साफ रहा।
जम्मू-कश्मीर के उपरी इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी के कारण कश्मीर घाटी का कुछ इलाकों से संपर्क कट गया है। बर्फबारी के कारण मुगल रोड के साथ साथ बांडीपुर-गुरेज और कुपवाड़ा-करनाह रोड को यातायात के लिए बंद किया गया। वहीं ताजा बर्फबारी व बारिश के चलते ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है।
हालांकि मौसम विभाग ने आज से मौसम में सुधार होने का अनुमान व्यक्त किया है।