जम्मू-कश्मीर में कल से शुरू हो रही दस दिन की वार्षिक बुड्ढा अमरनाथ यात्रा के लिए पुंछ जिले में कड़े सुरक्षा प्रबंध किये गए हैं। आज परम्परागत ढंग से भूमि पूजन किया जाएगा और तीर्थयात्रियों का पहला जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना होगा। बुड्ढा अमरनाथ यात्रा पुंछ जिले की तहसील मंडी की पहाडियों पर 18 से 27 अगस्त तक होगी। चट्टानी बाबा बुड्ढा अमरनाथ मंदिर भगवान शिव का मंदिर है और पुंछ जिले की मंडी तहसील के राजपुरा गांव में जम्मू क्षेत्र के सर्वाधिक पुराने तीर्थस्थलों से एक है। इन मंदिर में यात्रा के दौरान बडी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। यात्रा दशनामी अखाडा पुंछ से छडी मुबारक पहुंचने के साथ सम्पन्न होती है।
जम्मू-कश्मीर में कल से शुरू हो रही दस दिन की वार्षिक बुड्ढा अमरनाथ यात्रा के लिए पुंछ जिले में कड़े सुरक्षा प्रबंध किये गए