जम्मू-कश्मीर में ऊंचाई वाले पर्वतीय स्थलों पर पिछले 24 घंटे में हल्का हिमपात हुआ है जिसकी वजह से दिन के तापमान में गिरावट आई। जम्मू संभाग के सीमावर्ती राजौरी और पुंछ जिलों को जोडने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड पर फिसलन की वजह से यातायात रोक दिया गया। करीब सत्तर यात्रियों और 28 वाहनों को निकाला गया और लोगों को सुरिक्षत स्थानों पर भेजा गया। कल शाम से ही पीर की गली और पोशाना में बर्फबारी की वजह से कई वाहन फंस गए। पुलिस और सेना ने करीब नौ बजे वाहनों और यात्रियों को निकालने का काम शुरू किया। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग से बर्फ हटा दी गई है लेकिन मार्ग पर फिसलन होने की वजह से यातायात अभी चालू नहीं किया गया है। मौसम विभाग ने केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटे में बादल छाये रहने और हल्की वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है।
जम्मू-कश्मीर में ऊंचाई वाले पर्वतीय स्थलों पर पिछले 24 घंटे में हल्का हिमपात हुआ