जम्‍मू-कश्‍मीर में उपराज्यपाल मनोज सिन्‍हा ने कहा है‍ कि अगले वर्ष वैज्ञानिक प्रक्रिया से नीलमणि खदानों की नीलामी की जाएगी

जम्‍मू-कश्‍मीर में उपराज्यपाल मनोज सिन्‍हा ने कहा है‍ कि अगले वर्ष वैज्ञानिक प्रक्रिया से नीलमणि खदानों की नीलामी की जाएगी

जम्‍मू-कश्‍मीर में उपराज्यपाल मनोज सिन्‍हा ने कहा है‍ कि स्थानीय अर्थव्‍यवस्‍था को मजबूती देने के लिए अगले वर्ष वैज्ञानिक प्रक्रिया से नीलमणि खदानों की नीलामी की जाएगी। नीलम रत्न की खानें जम्‍मू-कश्‍मीर के विकास में महत्‍वपूर्ण योगदान करती हैं। मनोज सिन्‍हा ने कल किश्तवाड़ का दौरा किया और पवित्र चण्डी माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। उपराज्‍यपाल ने तीर्थयात्रियों को दी जा रही सुविधाओं की सराहना करते हुए स्थानीय लोगों से बातचीत भी की। उन्‍होंने कहा कि प्रशासन विभिन्‍न समुदायों के विकास और जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्‍होंने कहा कि प्रशासन समाज के सभी वर्गो का विकास सुनिश्चित करेगा। मनोज सिन्‍हा ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में रोजगार के अवसर बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क सुधारने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।

Related posts

Leave a Comment