जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आज मौसम का पहला हिमपात हुआ। घाटी के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मध्यम बर्फबारी हुई। जम्मू मंडल में दिनभर बादल छाए रहे और मौसम सर्द रहा।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में बारिश और हिमपात की संभावना है। इस बीच, हिमपात के बाद श्रीनगर-लेह मार्ग और मुगल मार्ग फिसलन के कारण वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।
