जम्मू कश्मीर के शोपियां में जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक वाहन पर ग्रेनेड फेंका, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने शाम करीब साढ़े सात बजे शोपियां के कीगाम में वाहन पर ग्रेनेड फेंका। अधिकारियों ने कहा कि इस घटना में वाहन को मामूली नुकसान हुआ, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।

Related posts

Leave a Comment