जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के अवंतिपुरा इलाके में नागबेन पहाडियों में सुरक्षाबलों से मुठभेड में आज सवेरे जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गए। पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की संयुक्त टीम ने वहां आतंकियों के मौजूद होने का सुराग मिलने पर घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू कर दिया। वहां छिपे आतंकियों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोलीबारी में तीन आतंकी मारे गए।
कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया, कल अवंतीपोरा पुलिस को जैश के कुछ आतंकी छुपे होने की जानकारी मिली। हमने आर्मी के साथ मिलकर सुबह ऑपरेशन शुरू किया जिसमें फायरिंग में जैश के 3 आतंकी मारे गए। इसमें से एक की पहचान हो गई है। यह आतंकी भाजपा नेता राकेश पंडित की हत्या में शामिल था।