राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान किए। जम्मू कश्मीर की पैरा तीरंदाज शीतल देवी को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शीतल देवी एशियाई पैरा खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली पैरा तीरंदाज बनी हैं। फोकोमीलिया से पीड़ित बिना भुजाओं के यह उपलब्धि हासिल करने वाली वे पहली अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज भी हैं। उन्होंने 2024 पेरिस पैरा ओलंपिक खेलों में भी स्थान पक्का कर लिया है। शीतल देवी जम्मू डिविजन के किश्तवाड़ जिले के सुदूरवर्ती गांव लोही धार की रहने वाली है।
जम्मू कश्मीर की पैरा तीरंदाज शीतल देवी को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया