जम्‍मू कश्‍मीर और हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिन बारिश और बर्फबारी का अनुमान: मौसम विभाग

जम्‍मू कश्‍मीर और हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिन बारिश और बर्फबारी का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने कहा है कि आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ शुरू हो रहा है। इसके असर से अगले दो दिन जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर तेज बारिश तथा बर्फबारी हो सकती है। आज और कल जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में छिटपुट ओलावृष्टि होने के आसार भी हैं।

हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान में भी आज और कल बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश में रविवार और सोमवार को वर्षा की संभावना है। आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में सुबह घना कोहरा छाया रहा। बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और ओडिशा भी आज कोहरा घना था। इस बीच, रेल मंत्रालय ने जानकारी दी है कि दिल्ली आने वाली करीब 17 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं।

Related posts

Leave a Comment