जम्मू-कश्मीर में जम्मू के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक ड्रोन द्वारा फैंकी गई गोला बारूद और नौ ग्रेनेड तथा एक आईईडी समेत विस्फोटक सामग्री सुरक्षा बलों ने आज बरामद की।
पुलिस के अनुसार यह सामान एक बॉक्स में रखा था और इसे आज तडके पुलिस और सेना के संयुक्त तलाशी अभियान के तहत पाया गया। इस बॉक्स के मिलने से संदेह होने के कारण बम निस्तारण दल को बुलाया गया।
बॉक्स में एक आई ई डी और एक पिस्तौल, दो मैगजीन, गोला बारूद के 38 राउंड और नौ ग्रेनेड मिले। ऐसा लगता है कि ड्रोन ने आतंकवादियों के इस्तेमाल के लिए यह सामान गिराया था। पुलिस थाने खौर में इस मामले में एक एफ आई आर दर्ज कर ली है और जांच की जा रही है।
