जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पार्टी का नया अध्यक्ष चुना गया

जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पार्टी का नया अध्यक्ष चुना गया

जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पार्टी का नया अध्यक्ष चुना गया है। आज नई दिल्‍ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के दौरान वर्तमान अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने इस्तीफा दे दिया। पार्टी महासचिव के0 सी0 त्यागी ने संवाददाताओं को बताया कि नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से जनता दल यूनाइटेड का अध्यक्ष चुन लिया गया है।

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी ने नीतीश कुमार की आलोचना करते हुए कहा है कि जनता दल यूनाइटेड एक क्षेत्रीय पार्टी है और नीतीश कुमार पहले से ही पार्टी के नेता हैं, उनके फिर से पार्टी प्रमुख बन जाने से कोई बदलाव नहीं होगा। भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि नीतीश कुमार इस आशा में एनडीए से अलग हुए थे कि वे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बना दिए जाएंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। हुसैन ने कहा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी की मजबूत उपस्थिति है और वह आगामी लोकसभा चुनाव तथा राज्‍य विधानसभा चुनाव में विजयी होगी।

Related posts

Leave a Comment