छत्तीसगढ़ में आज बस्तर क्षेत्र के नारायणपुर जिले में माओवादी हमले में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस – आईटीबीपी का एक जवान शहीद हो गया। माओवादियों ने आज सुबह चोटेडोंगर क्षेत्र की अमदई घाटी में भारत तिब्बत सीमा पुलिस की टीम पर घात लगाकर हमला किया। आईटीबीपी के जवान सड़क सुरक्षा दल का हिस्सा थे। माओवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर अंधाधुंध गोलाबारी की जिसका जवानों ने माकूल जवाब दिया। दोनों तरफ की गोलीबारी में आईटीबीपी का जवान शिव कुमार मीणा शहीद हो गया जबकि एक जवान घायल हुआ।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...