छत्तीसगढ़: सुकमा जिले में 7 महिला विद्रोहियों सहित 22 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़: सुकमा जिले में 7 महिला विद्रोहियों सहित 22 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़ में बस्तर संभाग के सुकमा जिले में सात महिला विद्रोहियों सहित 22 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने डब्बाकोंटा क्षेत्र में पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने हथियार डाले। पुलिस के अनुसार चिंतागुफा और भेज्जी क्षेत्र में सक्रिय ये माओवादी कथित रूप से विभिन्न नक्सली घटनाओं में शामिल थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के अनुसार आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी।

Related posts

Leave a Comment