छत्तीसगढ़ विधानसभा के दूसरे चरण के सत्तर सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने रायपुर में बताया कि मतदान की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। मतदान सामग्री के साथ पार्टियां अपने निर्धारित मतदान केन्द्रों पर पहुंच रही हैं। इस चरण में कुल 958 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, विपक्ष के नेता नारायण चंदेल और केंद्रीयराज्य मंत्री रेणुका सिंह प्रमुख हैं। कुल अठारह हजार आठ सौ तैंतीस मतदान केंद्र बनाये गये है। इनमें से सात सौ 27 ऐसे बूथ हैं, जहां महिला मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...