छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए हैं। सुरक्षा बलों ने मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के इंद्रावती इलाके के जंगलों में माओवादियों की उपस्थिति की खुफिया सूचना मिलने पर सीआरपीएफ CRPF की कोबरा बटालियन, जिला रिजर्व गार्ड और स्पेशल टास्क फोर्स की एक संयुक्त टीम इस क्षेत्र में नक्सल-विरोधी अभियान पर भेजी गयी। इस ऑपरेशन के दौरान, आज सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में अब तक तीन माओवादी मारे गए हैं। इसके अलावा, बड़ी मात्रा में हथियार और गोला -बारूद भी मौके से बरामद किये गये हैं। इस क्षेत्र में तलाशी अभियान अभी भी जारी है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...