छत्तीसगढ़ के आदिवासी बस्तर संभाग में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि खुफिया सूचना के आधार पर डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड और बीएसएफ की संयुक्त टीम कांकेर जिले के जंगलों में सर्च ऑपरेशन पर थी। इसी दौरान गोमे गांव के पास माओवादियों ने घात लगाकर सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। घटना के बाद मौके से दो माओवादियों के शव और कुछ हथियार बरामद किये गये।
छत्तीसगढ़ के आदिवासी बस्तर संभाग में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए