चेन्नई में एक महीने में 1,000 मिलीमीटर वर्षा दर्ज, 200 वर्षों में चौथी बार इतनी बारिश

तमिलनाडु में चेन्‍नई में एक महीने में एक हजार मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। पिछले दो सौ वर्षों में चौथी बार एक महीने मे इतनी बारिश हुई है। पूर्वोत्‍तर मॉनसून के कारण तमिलनाडु को प्रतिकूल मौसम का सामना करना पड़ रहा है। अत्यधिक वर्षा का राज्‍य में सामान्‍य जनजीवन पर असर पड़ा है। जलाशयों में पानी भर जाने के कारण कई जगह बाढ़ की स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई है। सरकार के ऐहतियाती कदमों से जान-माल का नुकसान कम हुआ है लेकिन किसानों के लिए यह कठिन समय है।

Related posts

Leave a Comment