त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी ने अगरतला नगर निगम समेत 13 शहरी स्थानीय निकायों की 222 सीटों में से 217 सीटें जीत ली हैं। राज्यभर में 13 विभिन्न मतगणना केंद्रों में वोटों की गिनती हुई। सत्तारूढ़ पार्टी ने अगरतला समेत अगरतला नगर निगम की सभी 51 सीटों पर जीत दर्ज की है।
24 नवंबर को हुए चुनाव में 222 सीटों में से सी पी आई एम ने तीन सीटें जीतीं जबकि ए आई टी एम सी और एक स्वतंत्र उम्मीदवार दोनों ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की।
इससे पहले सत्तारूढ भाजपा ने 20 स्थानीय शहरी निकायों में 112 सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल की थी। सात शहरी निकायों में किसी भी पार्टी ने अपने उम्मीदवार खडे नहीं किये थे। अगरतला नगर निगम, तेरह नगर परिषदों और छह नगर पंचायतों सहित कुल 334 सीटों के लिए कुल 785 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।