डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंटरनेशनल फाउंडेशन और स्पेस जोन इंडिया ने मार्टिन फाउंडेशन के साथ मिलकर चेन्नई के पास चेंगलपट्टू के पट्टीपोलम गांव में एपीजे अब्दुल कलाम सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल मिशन की शुरुआत की। रॉकेट का प्रक्षेपण आज सुबह 7.45 बजे हुआ।
तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसाई सौंदरराजन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं। इस दौरान भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो के पूर्व निदेशक मयिलसामी अन्नादुरई और स्पेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आनंद महालिंगम भी उपस्थित थे।