चीन में, निंग्ज़िया स्वायत्त क्षेत्र की राजधानी यिनचुआन में एक रेस्तरां में हुए विस्फोट में कम से कम 31 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि कल एक बारबेक्यू रेस्तरां में गैस के रिसाव के कारण विस्फोट हुआ। कांच के टुकड़े और मलबे सड़कों पर बिखरा हुए पाए गए। चीन राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घायलों के इलाज में हर संभव प्रयास करने और लोगों के जीवन और संपत्ति की रक्षा करने के लिए प्रमुख उद्योगों और क्षेत्रों में सुरक्षा निगरानी और प्रबंधन को मजबूत करने का निर्देश दिया। आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने कहा कि स्थानीय अग्निशमन और बचाव सेवाओं ने विस्फोट के मद्देनजर 100 से अधिक लोगों और 20 वाहनों को घटनास्थल पर भेजा है।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...