चीन के हेनान प्रांत में एक बोर्डिंग स्कूल के छात्रावास में आग लगने से 13 की मौत

चीन के हेनान प्रांत में एक बोर्डिंग स्कूल के छात्रावास में आग लगने से कम से कम 13 लोगों की मृत्यु हो गई है। सरकारी मीडिया शिन्हुआ के अनुसार, यानशानपु गांव के स्थानीय लोगों ने शुक्रवार रात 11 बजे यिंगकाई स्कूल में आग लगने की सूचना दी।

आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। स्कूल के संचालक को हिरासत में लिया गया है। इस घटना को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा व्यक्त किया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Related posts

Leave a Comment