अमरीकी संसद की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी चीन की चेतावनी के बावजूद ताइवान पहुंच गई हैं। नैन्सी पेलोसी पिछले 25 वर्ष में ताइवान जाने वाली चुनी हुई उच्चस्तरीय अमरीकी अधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा से अमरीका की आधिकारिक नीति का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है। नैन्सी पेलोसी ने ताइवान के प्रति अमरीका की प्रतिबद्धता को दोहराया। हालांकि, चीन ताइवान को अपना भू-भाग मानता है। कल ताइवान पहुंचने के बाद पेलोसी ने कहा कि अमरीका के संसदीय प्रतिनिधिमंडल की ताइवान यात्रा, अमरीका के ताइवान के लोकतंत्र के प्रति समर्थन की अटूट प्रतिबद्धता दर्शाती है। वे आज, ताइवान की राष्ट्रपति साइ-इंग-वेन और सांसदों से मुलाकात कर रही हैं।
अमरीकी संसद की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी के चीन की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए ताइवान पहुंचने के बाद चीन ने घोषणा की है कि वह लक्षित सैन्य अभियान शुरू करेगा। अमरीका की रिपब्लिकन पार्टी ने नैन्सी पेलोसी की यात्रा का समर्थन किया है।