चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रेंकी रेड्डी की जोड़ी फ्रेंच ओपन बैंडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल में

चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रेंकी रेड्डी की जोड़ी फ्रेंच ओपन बैंडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल में

चिराग शेट्टी और सात्विक साई राज रेंकी रेड्डी की जोड़ी पेरिस में फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में पंहुच गयी है। उन्होंने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया की चोई सोल ग्यु और किम वोन हो को हराया।

आज फाइनल में सात्विक और चिराग का मुकाबला चीनी ताइपेई के लू चिंग याओ और यांग पो हान से होगा।

सिंगल्स फाइनल आज मौजूदा विश्व चैम्पियन विक्‍टर एक्‍सेलसन और रेसमस गेमके के बीच खेला जाएगा।

2016 की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता कैरोलिना मारिन दो बार की विश्व चैंपियन अकाने यामागुची को हराकर महिला सिंगल के फाइनल में पंहुचीं। आज फाइनल में उनका मुकाबला चीन की ही बिंग जियाओ से होगा।

Related posts

Leave a Comment