चक्रवाती तूफान मंडूस 12 घंटे प्रति किलोमीटर की रफ्तार से पश्चिम -उत्‍तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा

चक्रवाती तूफान मंडूस 12 घंटे प्रति किलोमीटर की रफ्तार से पश्चिम -उत्‍तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम में बना चक्रवाती तूफान मंडूस 12 घंटे प्रति किलोमीटर की रफ्तार से पश्चिम -उत्‍तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए करईकला और चेन्‍नई से कोई चार सौ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह तक इसके और भीषण रूप ले लेने की आंशका है जिसके बाद यह धीरे धीरे कमजोर पड़ जाएगा।

तूफान के तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और निकटवर्ती आंध्रप्रदेश के दक्षिणी तट को पार कर जाने की संभावना है। इस दौरान 65 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बारिश हो सकती है।

तमिलनाडु के 3 जिलों चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम और कांचीपुरम में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी ने तूफान से निबटने के लिए सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने और सभी जरूरी सावधानी बरतने को कहा है।

मौसम का पूर्वानुमान

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में आमतौर पर आसमान साफ रहेगा। न्‍यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

मुम्‍बई में भी आसमान साफ रहने की संभावना है। न्‍यूनतम तापमान 21 और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

श्रीनगर में आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना है। तापमान शून्‍य से तीन डिग्री नीचे और अधिकतम 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

गिलगित में आमतौर पर बादल छाए रहेगे। तापमान शून्य से दो डिग्री नीचे और 15 डिग्री के बीच बने रहने का अनुमान है।

Related posts

Leave a Comment