चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल कल शाम चंद्रमा की सतह पर उतरने के लिए तैयार

चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल कल शाम चंद्रमा की सतह पर उतरने के लिए तैयार

विश्‍व कल के उस ऐतिहासिक क्षण की उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहा है जब चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल भारतीय समयानुसार लगभग शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने का प्रयास करेगा। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो ने कहा है कि चंद्रयान-3 मिशन कार्यक्रम के अनुसार चल रहा है और चांद के चारों ओर सहजता से चक्‍कर लगा रहा है। बेंगलुरु में मिशन ऑपरेशन परिसर में गतिविधियां बढ गई हैं क्योंकि लैंडर विक्रम के अंतिम चरण की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। लैंडर विक्रम के अंदर रोवर प्रज्ञान है। इसरो ने लगभग 70 किलोमीटर की ऊंचाई से लैंडर के कैमरे से भेजी गई चांद की तस्वीरें जारी की हैं। ये तस्‍वीरें लैंडर मॉड्यूल विक्रम में मौजूद चांद के मानचित्र के साथ मिलान करते हुए उतरने की जगह के बारे में पता लगाने में मदद करेंगी।

Related posts

Leave a Comment