घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या वार्षिक आधार पर अक्टूबर में 67 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज करती हुई 87 से 88 लाख के करीब पहुंच गयी। एक रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट के बीच त्योहारी सीजन की मांग के बल पर हवाई यातायात में यह वृद्धि हुई। क्रेडिट रेटिंग्स एजेंसी इकरा के अनुसार पिछले वर्ष अक्टूबर में घरेलू यात्रियों की संख्या 52 लाख 70 हजार रही थी।
इकरा ने यह भी बताया कि घरेलू विमान कंपनियों ने अक्टूबर 2020 की 49 हजार 150 उड़ानों के मुकाबले अक्टूबर में 46 प्रतिशत अधिक, 72 हजार उड़ानों का संचालन किया।