गृह मंत्री अमित शाह ने तेज बारिश के कारण निलंबित अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से बातचीत की

गृह मंत्री अमित शाह ने तेज बारिश के कारण निलंबित अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से बातचीत की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की और उन्होंने तेज बारिश के कारण निलंबित अमरनाथ यात्रा के बारे में मनोज सिन्हा से जानकारी ली। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में लगातार बारिश के मद्देनजर अमित शाह ने दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना से भी बात कर बारिश से उत्पन्न स्थिति का जायज़ा लिया।

रामबन के मेहर क्षेत्र में भारी बारिश से अमरनाथ यात्रियों के लिए लंगर सेवा का तंबू बह गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा ने बताया, “हम जल्द से जल्द यात्रा को शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं। चिनाब नदी अंतर्धारा को काट रही है जिसकी वजह से दरारें आई हैं। यह जैसे ही हमारी नोटिस में आया हमने लंगर अथॉरिटी को वहां से हटने के लिए कहा था। वह दूसरी जगह जाने की प्रक्रिया में हैं। वहां जितने भी लोग खाना खा रहे थे उनको बचा लिया गया है।”

रामबन में स्थित पंथयाल में टी-5 टनल के पास सड़क बह गई जिसके बाद राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। लोगों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाया जा रहा है।

Related posts

Leave a Comment