गृह मंत्री अमित शाह ने उत्‍तराखंड के आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया

गृह मंत्री अमित शाह ने उत्‍तराखंड के आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया

उत्तराखंड: गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हवाई सर्वेक्षण कर राज्य में भारी बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान का जायज़ा लिया। यहां के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, आपदा प्रबंधन मंत्री और भारत व राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ देवभूमि में आई आपदा का हवाई निरीक्षण किया। यहां हुई तबाही की मोटी तस्वीर देखने को मिली। राज्य और केंद्र सरकार के उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ भी बैठना हुआ।

भारत सरकार की ओर से समय पर ​चेतावनी मिलने के कारण बहुत कम मात्रा में नुकसान हुआ है, कम से कम जान हानि बहुत कम मात्रा में हुई है। अब तक सरकार के पास 64 मृत्यु अधिकृ​त रूप से रजिस्टर हुई हैं और 11 से ज़्यादा लोग लापता हैं।

बिजली की उपलब्धता 60% से ज़्यादा कर दी गई है। राज्य सरकार ने रेस्क्यू ऑपरेशन बहुत अच्छे तरह से चलाया है। 80% जगह पर टेलिफोन नेटवर्क को रिस्टोर कर दिया गया है। 3500 से ज़्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया।

Related posts

Leave a Comment