गृह मंत्री अमित शाह आज सुबह पश्चिम बंगाल के दो दिन के दौरे पर कोलकाता पहुंचे

गृह मंत्री अमित शाह आज सुबह पश्चिम बंगाल के दो दिन के दौरे पर कोलकाता पहुंचे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सुबह पश्चिम बंगाल के दो दिन के दौरे पर कोलकाता पहुंचे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, केंद्रीय राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक और विपक्ष के नेता शुवेंदु अधिकारी ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। अमित शाह हिंगलगंज में सीमा सुरक्षा बल के एक समारोह में शामिल होंगे। वे सीमा सुरक्षाबल के कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। इसके बाद वे उत्तर बंगाल के लिए रवाना होंगे। वहां उनके कई आधिकारिक और राजनीतिक कार्यक्रम हैं।

Related posts

Leave a Comment